विवादों में घिरा नया हरियाणवी गाना, महिला आयोग तक पहुंचा मामला, ‘टटीरी’ की तरह ही कार्रवाई की उठी मांग

Haryana: हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के बाद अब ‘कॉलेज आळी छोरी होगी सैट कंडक्टर कै’ गाना विवादों में घिर गया है. इस गाने के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो चुका है और मामला महिला आयोग तक भी पहुंच गया है. बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच और ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने इस गाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सरकार ‘टटीरी’ गाने की तरह इस मामले में भी कोई कार्रवाई करती है या नहीं?

समाज के ताने-बाने को नुकसान

सुनील जागलान ने कहा कि ऐसे गाने समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाते हैं और युवाओं पर भी गलत प्रभाव डालते हैं. उन्होंने मांग की कि सरकार इस गाने पर संज्ञान ले और फिल्मों एवं गीतों की सामग्री की समीक्षा के लिए एक प्रभावी सेंसर व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के गीतों का निर्माण रोका जा सके. उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्द और प्रस्तुति आपत्तिजनक हैं.

हरियाणा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व

जागलान ने गाने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसे कलाकार हरियाणा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि उसे नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने युवाओं से भी ऐसे गीतों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. ‘कॉलेज आळी छोरी होगी सैट कंडक्टर कै’ गाने में नवीन नारू कंडक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि हरियाणवी मॉडल सोनिका ने लड़की का किरदार निभाया है. गाने में कुछ दृश्य ऐसे हैं जिन पर आपत्ति जताई जा रही है.

लड़कियों को नाचते हुए दिखाया

विरोध करने वालों का कहना है कि ‘टटीरी’ गाने की तरह इसमें भी लड़कियों को प्राइवेट बस की छत पर नाचते हुए दिखाया गया है.

इसे भी पढ़ें. CM Yogi in Kanpur: कानपुर में बोले CM योगी- प्राकृतिक खेती की ओर लौटना समय की आवश्यकता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version