पंजाब में वारदात: लॉ कॉलेज में युवक ने पहले छात्रा और फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां तरनतारन में खौफनाक वारदात हुई है. सोमवार को तरनतारन के लॉ कॉलेज में एक सरफिरे ने क्लासरूम में गोली मारकर छात्रा को मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद भी गोली का निशाना बना लिया. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान 

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. क्लारूम में मौजूद छात्राएं शोर-शराबा के बीच कमरे से बाहर की तरफ भागी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची. मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी युवक प्रिंस राजसिंह था, जो नौशहरा पनुआ का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस भी इसी कॉलेज का छात्र था. पुलिस पूरे कॉलेज को सील कर दिया है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिवार के सदस्य भी कॉलेज पहुंच गए हैं.

पिस्टल लेकर कॉलेज में पहुंचा था युवक

लॉ कॉलेज में हुई इस वारदात को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं. आखिर कैसे युवक पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंच गया. क्या कॉलेज में सुरक्षा कर्मी नहीं थे. आरोपी युवक पिस्टल लेकर क्लासरूम तक पहुंच गया था. पहले उसने युवती के सिर पर गोली मारी और फिर दोबारा पिस्टल लोड कर अपनी कनपटी पर गोली चला दी. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This