फिलीपींस में वारदातः जाम्बोआंगा में स्कूल में गोलीबारी, दो छात्रों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippines School Shooting:  दक्षिणी फिलीपींस से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक माध्यमिक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई. इस गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी फिलीपींस में स्कूल में हुई गोलीबारी में एक हाई स्कूल के छात्र ने गोलीबारी कर अपने ही स्कूल के एक छात्र और खुद की जान ले ली. यह जानकारी मेयर ने दी.

 

क्षेत्रीय पुलिस की प्रवक्ता मेजर शेलामी चांग ने कहा कि पुलिस बल स्कूल परिसर को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि वह तत्काल कोई और जानकारी नहीं दे सकीं.

चश्मदीदों ने बताया कि यह परिसर ‘एटेनिओ डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी’ से संबद्ध है. घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने बताया कि संदिग्ध सातवीं कक्षा का छात्र है और पीड़ितों को एक कक्षा में गोली मारी गई. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

ब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक छोड़ेंगी अपना पद, ऑर्गनाइजिंग कमिटी बोर्ड बोला- जल्द होगी नई नियुक्ति

New Delhi: ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी की सीईओ सिंडी हुक ने घोषणा की है कि...

More Articles Like This

Exit mobile version