यमन के पास यॉट पर गोलीबारी का मामला: सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yemen Yacht Firing: बीते 22 अक्तूबर को यमन के समुद्री क्षेत्र में गोलीबारी का निशाना बनी एक यॉट पर सवार सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. यमन में शुक्रवार को भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी. दूतावास के अनुसार, सभी भारतीय यमन के होदेदा के आसपास हैं. दूतावास ने कहा है कि वह उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए काम करता रहेगा.

सऊदी अरब पर हूतियों ने क्या आरोप लगाया?

इस घटना के बाद यमन के हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया था कि सऊदी अरब ने लाल सागर में जुकर द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक यॉट को निशाना बनाया. सोशल मीडिया मंच एक्स पर हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा था कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यॉट पर सवार सभी लोग भारतीय नागरिक हैं. उन्होंने यह भी दावा किया था कि यमनी सशस्त्र बलों ने उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू किया है.

पहले क्या बताया था भारतीय दूतावास ने?

भारतीय दूतावास ने इससे पहले कहा था कि वह 22 अक्तूबर को यमन के तट के पास हुई घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है. अब दूतावास ने सभी 14 भारतीयों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है. दूतावास ने उनके सुरक्षित रहने को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी रखने की बात भी कही है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई थी. रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था. इस घटना में दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए थे.

सऊदी अरब के ठिकानों पर हमलों की भारत ने निंदा की

भारत ने सऊदी अरब के नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है. इनमें दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदी अरामको के शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं. भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version