भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने मचाई तबाही, पाकिस्तान का HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Operation Sindoor: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिसाइल लॉन्चर से हमला हुआ है. इस हमले में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 और रक्षा मिसाइल लांचरों को भारी क्षति पहुंची है. पाकिस्तान को HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम चीन से मिला है.

जाने क्या है HQ-9  एयर डिफेंस सिस्टम

HQ-9  एयर डिफेंस सिस्टम की बात की जाए तो यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है. इसे चाइना प्रिसिजन मशीनरी इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (CPMIEC) ने विकसित किया है. 2021 में पाकिस्तान ने इस सिस्टम को अपनी सेना में शामिल किया था. भारत के राफेल, सुखोई और ब्रह्मोस मिसाइलों जैसे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान ने चीनी माल पर भरोसा जताया, जिसकी कलई अब खुल गई है. वैसे इसकी रेंज 125 से 200 किलोमीटर तक बताई जाती है. यह एक साथ 100 टारगेट्स को ट्रैक करने की क्षमता रखता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This