बांग्लादेश को भारत ने उसी की भाषा में दिया जवाब, डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Foreign Ministry Summoned Bangladesh Top Envoy: बांग्लादेश और भारत के बीच लगातार संबंध खराब होते दिख रहे हैं. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होते ही दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण दिख रहे हैं. बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सुरक्षा को सख्त कर दिया है. बॉर्डर एरिया पर बीएसएफ की पैनी नजर है, जिसके चलते बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की सरकार बौखला गई है.

बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को भारत ने किया तलब
रविवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था और सीमा पर भारत की गतिविधियों पर चिंता जताई थी. सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी नई दिल्ली में मौजूद बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरुल इस्लाम को तलब किया है. भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के मुद्दे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से सहयोग ना मिलने पर भारत ने नई दिल्ली में शीर्ष बांग्लादेशी राजनयिक को तलब किया है.

बांग्लादेश की सीमा पर भारत लगा रहा बाड़
बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा में घुसने से रोकने के लिए भारत ने बॉर्डर पर बाड़ लगाना शुरू कर दिया है. इससे बांग्लादेश बौखला गया है. भारतीय उच्चायुक्त की ढाका में बांग्लादेश की विदेश सचिव जशीम उद्दीन के साथ लगभग 45 मिनट तक इन्हीं मुद्दों को लेकर बैठक चली. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Latest News

असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी; अमित शाह ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील, जानिए क्‍या कहा ?

असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान हो रहा है. मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. अमित शाह ने जनता से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है.

More Articles Like This