Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
India Weather: देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. 15 से 19 मार्च के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित ज्यादातर राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. वहीं, दूसरी ओर कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना के साथ हीटवेव का खतरा भी बना हुआ है.
दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
* दिल्ली में आज तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी है और हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
* 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
* पश्चिमी राजस्थान में 18 और 19 मार्च तथा पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है.
* उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 और 16 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.
* हिमाचल प्रदेश में 15 से 19 मार्च तक कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.
* बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 15 से 17 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
* ओडिशा में 14 से 18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
* छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में भी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी
* अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है.
* नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है.
* अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है.
दक्षिण भारत में भी मौसम में होगा बदलाव
* दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
* तेलंगाना में 15 से 18 मार्च के बीच हो सकती है बारिश.
* तटीय आंध्र प्रदेश में 16 मार्च को भारी बारिश की संभावना है.
* कर्नाटक और तमिलनाडु में 17 और 18 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
* केरल में भी 15 और 16 मार्च को गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
गुजरात में भी बारिश की संभावना
* पश्चिमी भारत में 18 और 19 मार्च को गुजरात क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना.