अमेरिका में भारतीय मूल के जज गिरफ्तार, रिहा, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ह्यूस्टन: भारतीय मूल के एक जज को अमेरिका में मनी लांड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय मूल के न्यायाधीश के.पी. जॉर्ज को ‘वायर धोखाधड़ी’ और ‘चुनावी वित्तीय रिपोर्ट’ के फर्जीवाड़े से जुड़े धन शोधन मामले में अरेस्ट किया गया है. डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े जॉर्ज वर्ष 2018 से काउंटी के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं.

न्यायाधीश को अमेरिका पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें काउंटी की एक जेल भेजा गया और 20,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि का भुगतान करने के बाद रिहा कर दिया गया. अदालती रिकॉर्ड और फोर्ट बेंड काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, जॉर्ज पर 30,000 से 1,50,000 अमेरिकी डॉलर तक के धन शोधन का आरोप है.

मनी लांड्रिंग का आरोप लगने के बाद जज से इस्तीफे की मांग भी होने लगी है. हालांकि, जज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. शुक्रवार को जारी एक बयान में जॉर्ज ने कहा, “मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और मैं खुद को निर्दोष साबित करने के लिए लड़ूंगा.” फोर्ट बेंड काउंटी में कार्यरत बिल रिकर्ट ने सार्वजनिक रूप से जॉर्ज से इस्तीफे की मांग की है. जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है.

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This