भारतीय जहाज पर समंदर में हमला, भारत की अपील पर ओमान ने लिया एक्शन, बचाई इंडियंस की जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East War: मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर हो रहे मिसाइल हमलों ने समंदर में भी भारतीय जहाजों के लिए खतरा पैदा कर दिया है. ओमान में बीच समुद्र में तेल टैंकर पर हुए हमले की वजह से दर्जनों भारतीय नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई. सूचना मिलते ही मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर मुंबई ने तत्काल एक्शन लेते हुए 24 भारतीय क्रू सदस्यों को बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई.

मंगलवार को इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि ओमान तटीय सीमा (एसआरआर) में एमटी मारिवेक्स पर मिसाइल हमले के बाद मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल (एमआरसीसी) ने त्वरित कार्रवाई की. पोस्ट में आगे कहा गया कि भारतीय तटरक्षक बल (आईडीएस्ट गार्ड) तटीय राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है. मित्र देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक प्रमुख लक्ष्य है, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में त्वरित और प्रभावी खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा सके.

आधिकारिक बयान के अनुसार

आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार को MRCC मुंबई को पलाऊ-ध्वज वाले टैंकर MT Marivex पर मिसाइल हमले की जानकारी मिली, जब यह जहाज ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए था. उस दौरान जहाज पर 24 लोगों का क्रू था और वो सभी भारतीय नागरिक थे. ये जानकारी जहाज पर मौजूद क्रू सदस्यों में से एक के रिश्तेदार ने MRCC मुंबई को दी थी.

MRCC मुंबई ने OMSC से तत्काल किया संपर्क

MRCC मुंबई ने तत्काल ओमान मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर (OMSC) ओमान के साथ संपर्क कर OMSC से सर्च मिशन कोऑर्डिनेटर (SMC) की जिम्मेदारी संभालने और जहाज व उसके क्रू को तत्काल सहायता देने की अपील की. तेजी से कार्रवाई करते हुए OMSC ओमान ने पास के एक जहाज को मोड़कर और घटना स्थल पर दो बचाव हेलीकॉप्टर तैनात कर बचाव अभियान शुरू किया.

सुरक्षित हैं सभी 24 भारतीय क्रू

भारतीय क्रू को बचाने के लिए MRCC मुंबई, OMSC ओमान और अन्य संबंधित पक्षों के बीच लगातार समन्वय देखने को मिला. इसके बाद OMSC ओमान ने पुष्टि की कि ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. बचाए गए क्रू के सभी सदस्य अब सुरक्षित हैं और किसी के भी हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This