Indigo: पाकिस्तान में हुई सऊदी अरब जा रही इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo: नई दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में शनिवार को आपात लैंडिंग कराई गई. बताया या है कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई.

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से जुड़े लोगों ने बताया कि विमान ने नई दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था, तभी विमान में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई.

यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए विमान के पायलट ने कराची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और उन्हें बताया कि ऑक्सीजन देने के बाद भी यात्री की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है. जिसके बाद कराची एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मानवीय आधार पर लैंडिंग की अनुमति दे दी.

इस दौरान एयरपोर्ट पर एक मेडिकल इमरजेंसी टीम मौजूद रही, जिसने विमान की आपात लैंडिंग के तत्काल बाद यात्री का इलाज शुरू कर दिया. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस यात्री की तबीयत बिगड़ी, उनकी उम्र 55 साल है. इलाज मिलने के बाद जब यात्री की तबीयत में सुधार हुआ, उसके बाद विमान ने कराची एयरपोर्ट से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

Latest News

इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तैयारियों की समीक्षा की

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे खतरनाक इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड...

More Articles Like This