Indigo Flight: इंडिगो के विमान में बम की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bomb Inside Plane: शनिवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में बम की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना कि कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो 6E3074 में बम की अफवाह मिली, जो सुबह 9:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से निकलने वाली थी.

कागज पर लिखा था धमकी भरा नोट

इंडिगो विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यहां विमान की पूरी तरह से जांच की गई. बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि विमान के अंदर बम है. इसके तुरंत बाद यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार लिया गया और चेकिंग शुरु की गई.

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि पैसेंजर और एयरक्राफ्ट ऑपरेशन की सेफ्टी पक्का करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के हिसाब से सभी सावधानी के उपाय किए जा रहे हैं. फ्लाइट रोके जाने से यात्रियों को काफी परेशानियोंका सामना करना पड़ा.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version