फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानिए इस महिने क्‍या खाना चाहिए और क्‍या नहीं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Falgun month Health Issue: बदलती ऋतु के साथ सिर्फ मौसम में ही बदलाव नहीं आता है, बल्कि आहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है. ऐसे में 2 फरवरी से फाल्गुन मास का महीना शुरू हो चुका है, जो मार्च तक चलने वाला है. इस ऋतु में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालती है, जिससे सर्दी, जुकाम और वायरल तेजी से फैलता है. ऐसे में बीमारी से बचने के लिए सबसे पहले आहार में परिवर्तन लाना जरूरी है.

फाल्गुन महिने को आनंद और उल्‍लसा का महिना माना जाता है. इस दौरान पेड़ पौघे सभी लहलहाने  लगते है. ऐसे में आयुर्वेद का मानना है कि खुशनुमा मौसम में बीमारियां सबसे पहले परेशान करती हैं क्योंकि दिन के समय गर्मी और रात के समय हल्की ठंड होती है. फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ पित्त की वृद्धि शरीर में बढ़ती है और कफ का शमन होता है. ऐसे में आहार की सहायता से शरीर को अंदर से मजबूत बनाया जा सकता है.

फाल्‍गुन मास में इन चीजों को खाने से करें परहेज?

ऐसे में चलिए पहले जानते है कि इस महिने आपको क्‍या क्‍या खाने से परहेज करना चाहिए. इस मास चने को खाना वर्जित माना गया है क्योंकि होली की शुरुआत के साथ ही चने और गेहूं की बालियों को भूनकर खाया जाता है. आयुर्वेद मानता है कि चना पचाने में भारी होता है और फाल्गुन में पाचन अग्नि कम होती है.

ऐसे में चना कब्ज और गैस की परेशानी पैदा कर सकता है. इसके अलावा, बासी और तामसिक भोजन से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि आध्यात्मिक दृष्टि से भी फाल्गुन का महीना महत्वपूर्ण है. महाशिवरात्रि की वजह से इस पूरे महीने को महादेव का कहा जाता है.

किस चीज का सेवन होता है लाभकारी?

अब जानते हैं कि क्या खाना चाहिए. फाल्गुन माह में बेर और अंगूर का सेवन शरीर के लिए लाभकारी होता है. इन दोनों के सेवन से पेट ठंडा रहता है और रक्त भी शुद्ध होता है. बेर और अंगूर मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा भी करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसके अलावा, इस माह में सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना भी लाभकारी बताया गया है. प्रकृति के अनुसार ही भोजन में बदलाव करके शरीर को बिना दवा के स्वस्थ रखा जा सकता है. आहार परिवर्तन और जीवनशैली में बदलाव ही शरीर को ऊर्जा देने का काम करते है.

इसे भी पढें:-US में तेजी से फैल रहा खसरा! सर्वाधिक मामलों ने बढ़ाई चिंता, विशेषज्ञ बोलें-तत्काल लगवाएं टीका

Latest News

तीन जजों की बेंच द्वारा खारिज याचिका दूसरी बेंच में लिस्ट, CJI सूर्यकांत ने रजिस्ट्री की गहन जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के कामकाज को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गंभीर नाराजगी...

More Articles Like This

Exit mobile version