Indigo: मदुरै जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस चेन्नई लौटा विमान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo: शुक्रवार को बीच हवा में मदुरै जाने वाली एक निजी एयरलाइन के विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 68 यात्री सवार थे.

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने खराबी का पता लगाया और चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी. इसके बाद करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतरा. सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया. इस मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version