ईरान ने कुवैत में किया हमला, चीनी कंपनी की इमारत तबाह, एक कर्मचारी की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iranian Attack In Kuwait: ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी. इस हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई. कुवैत की सेना ने बृहस्पतिवार सुबह कहा कि हमले में उत्तरी कुवैत स्थित इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है. हालांकि, उसने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी.

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई पांच मिसाइलों को मार गिराया. जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

इससे पहले, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ ”बड़े हवाई हमलों” की सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है. ये हमले जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहले हुए ईरानी मिसाइल हमले के जवाब में किए गए.

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दो घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ के 12 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया. इनमें सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल एवं ड्रोन ठिकाने तथा तटीय निगरानी और रक्षा स्थल शामिल थे.

Latest News

‘खाना, पानी और टॉर्च रख लें’, दुनिया के कई देशों में क्‍यों दी जा रही चेतावनी?

UK Japan: दुनिया के कई देशों ने बीते कुछ दिनों में अपने नागरिकों को अलर्ट रहने और जरूरी सामान...

More Articles Like This