ईरान के भीषण पलटवार से जल रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Missile Attacks: ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं. अपने ऊपर हो रहे हमलों से बौखलाया ईरान खाड़ी देशों में मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को 14 खाड़ी और मध्य पूर्वी देशों को तत्काल छोड़ने को कहा है. कांसुलर मामलों की सहायक सचिव, मोरा नामदार ने पोस्ट किया, “अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण नीचे दिए गए देशों में मौजूद अमेरिकियों से उपलब्ध व्यावसायिक परिवहन का उपयोग करके अभी प्रस्थान करने का आग्रह करते हैं.”

इन देशों के लिए जारी हुआ अलर्ट

विदेश मंत्रालय ने जिन देशों और क्षेत्रों की सूची जारी की है, उनमें इज़रायल (वेस्ट बैंक, गाजा), ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, जॉर्डन, लेबनान, मिस्र, बहरीन, ओमान और सीरिया है.

और बड़े हमले की चेतावनी

अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज चौथा दिन है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान पर अभी और बड़े हमले होंगे और जरूरत पड़ी तो जमीनी सेना भी उतारेंगे. मालूम हो कि 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनके परिवार के कई लोग और ईरानी रक्षा नेतृत्व के कई लीडर्स मारे गए. इसके बाद ईरान जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के देशों पर लगातार हमले कर रहा है. ईरान के 130 से अधिक शहरों पर बमबारी हुई है, जिसमें अब तक 555 से अधिक लोगों की मौत की खबर है.

Latest News

न सात फेरे, न तलाक, यहां शादी के बाद भी बनते हैं…, जानिए इस परंपरा के पीछे का सच?

Nata tradition : राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत अपने शाही विरासत, महलों और पारंपरिक नृत्यों के साथ खास रीति-रिवाजों के...

More Articles Like This