Iran Israel Conflict: इजरायल का मिसाइल हमला, तेहरान में गुल हुई बिजली, लेबनान में 4 सैनिकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रही है. इजरायल और ईरान के बीच लगातार बमबारी जारी है. इस बीच ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला किया है. ईरान द्वारा किए इस हमले की पुष्टि इजरायली सैनिकों ने की है.

इजरायल की राजधानी यरुशलम के ऊपर कम से कम 10 जगहों पर धमाके की आवाज सुनी गई है. इजरायल की सुरक्षाबलों का कहना है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों का जवाब दे रहा है. फिलहाल, यरुशलम में सायरन बज रहे हैं.

ईरान ने मार गिराया अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने मंगलवार को बताया कि ईरान की वायु सेना ने सेंट्रल ईरान के इस्फहान शहर के ऊपर अमेरिकी निर्मित MQ-9 रीपर लंबी दूरी के ड्रोन को मार गिराया है.

ईरान ने सऊदी में भी दागा ड्रोन

अमेरिका-इजरायली हमलों के जवाब में ईरान लगातार खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. इसी क्रम में ईरान ने सऊदी के अल-खारज प्रांत ड्रोन दागा है, जिसे सऊदी की एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया. सऊदी के अल-खारज प्रांत ने बताया कि ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गिरे मलबे के कारण 6 घरों को मामूली नुकसान हुआ है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

दुबई में कुवैत तेल टैंकर पर ईरान ने किया हमला

कुवैत की सरकारी तेल कंपनी के हवाले से आधिकारिक समाचार एजेंसी KUNA ने बताया, “संयुक्त अरब अमीरात के दुबई बंदरगाह के लंगरगाह क्षेत्र में मौजूद कुवैती के विशाल कच्चे तेल टैंकर पर ईरान ने जानबूझकर हमला किया.” ईरानी हमले के कारण कुवैती तेल टैंकर में आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

तेहरान में बिजली सप्लाई बंद

ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार को तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और राजधानी के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई. इजरायल के इस मिसाइल हमले के दौरान तेहरान शहर के पूर्व में स्थित एक विद्युत सबस्टेशन पर बिजली के छर्रे गिर गए, जिसके कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई.

4 इजरायली सैनिकों की मौत

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में अभियानों के दौरान चार इजरायली सैनिकों की मौत की पुष्टि की है. आईडीएफ ने यह भी कहा कि तीन सैनिक घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

Latest News

इंडोनेशिया में तूफान के बीच समुद्र में डूबी नाव, लापता हुए सभी 21 यात्रियों को बचाया

Indonesia: इंडोनेशिया में तूफान के बीच समुद्र में 21 यात्रियों से भरी नौका डूब गई थी. बचाव दल ने...

More Articles Like This