Iran Israel War: ईरान का दुबई में फिर हमला, बुर्ज खलीफा के पास दिखा धुआं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: ईरान-इजरायल जंग का आज 14वां दिन है. इस बीच शुक्रवार को दुबई में तेज धमाकों की आवाज से पूरा शहर हिल गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास की इमारते कांप गई. शहर के बीच में काला धुआं छा गया. इससे जुड़ा एक विडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है, जिसमें घटना वाली बिल्डिंग के पीछे बुर्ज खलीफा साफ दिखाई दे रहा है.

तेज धमाके से हिली ईमारतें

समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, इस धमाके के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने इमारतों को हिलते हुए महसूस किया. दुबई मीडिया कार्यालय ने कहा कि धमाके से निकले मलबे के कारण मध्य दुबई में एक इमारत के बाहरी हिस्से में एक मामूली घटना हुई. अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक सफल बचाव अभियान के दौरान गिरे मलबे के कारण मध्य दुबई में एक इमारत के पर एक मामूली घटना हुई. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.’ एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात शहर की मुख्य सड़क शेख जायद रोड की दिशा से सायरन की आवाजें सुनाई दे रही थीं.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version