Iran Israel War: ईरान की IRGC ने नेतन्याहू को दी धमकी, कहा- ‘पीछा करेंगे और मार डालेंगे’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के 16वें दिन भी ईरान ने इजरायल पर हमले जारी रखे हैं. वहीं, ईरान ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की धमकी दी है.

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा, “अगर यह बच्चों का हत्यारा अपराधी जिंदा रहता है तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे मार डालेंगे.”

ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर सवाल उठाने वाली पोस्ट्स सामने आई हैं. कई यूजर्स ने उनकी 12 मार्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को लेकर चिंता जताई.

इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि उनके एक हाथ में छह उंगलियां हैं, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर एडिट किया गया है.

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले शुरू होने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हत्या करने की परोक्ष धमकी दी थी और इस सैन्य हमले का बचाव किया था.

‘तैयार कर रहे अनुकूल परिस्थितियां’

नेतन्याहू ने हिब्रू भाषा में कहा, “मैं उन कदमों का विस्तार से जिक्र नहीं करूंगा, जो हम उठा रहे हैं. हम इस शासन को उखाड़ फेंकने के लिए सबसे अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर रहे हैं, लेकिन मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि मैं आपको पूरे यकीन के साथ यह नहीं कह सकता कि ईरान की जनता इस शासन को उखाड़ फेंकेगी, क्योंकि कोई भी शासन भीतर से ही उखाड़ा जाता है.”

Latest News

LPG Gas Crisis: सिलिंडर की कमी से होटल-ढाबों में बुझी गैस की आंच, भट्ठियों और चूल्हों पर बन रहा खाना

एलपीजी सिलिंडर की कमी और बुकिंग समस्याओं के कारण कई शहरों और गांवों में होटल-ढाबों तथा घरों में गैस चूल्हों की जगह भट्ठियों और चूल्हों पर खाना बन रहा है. इससे लोगों और कारोबारियों को काफी परेशानी हो रही है.

More Articles Like This