UAE पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला, जॉर्डन के एयरबेस को भी ईरान ने किया तबाह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Missile Attack: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. ईरान ने रविवार को क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाते हुए यूएई पर 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे. इसके साथ ही जॉर्डन के एक प्रमुख एयरबेस को भी निशाना बनाए जाने की खबर है.

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि यह हमला उसके जारी सैन्य अभियान ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस 4 का हिस्सा है.

आईआरजीसी के मुताबिक, ताजा हमलों में तेल अवीव और बेएरशेवा जैसे इजरायली शहरों के साथ‑साथ जॉर्डन के अल‑अज्राक एयरबेस को लक्ष्य बनाया गया. ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि इस अभियान को मिसाइलों की नई पीढ़ी से अंजाम दिया गया.

इसी बीच, लेबनान के एक अधिकारी ने बताया कि बढ़ते संघर्ष के बीच 117 ईरानी नागरिकों को शनिवार‑रविवार की रात रूसी विमान से बेरूत से निकाला गया. जिनमें राजनयिक और दूतावास कर्मचारी शामिल हैं. हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं और पूरे क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है.

I

Latest News

अज्ञान का आवरण हटे तो हर जीव में दिखेगा परमात्मा: दिव्य मोरारी बापू

Pushkar में संत दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि अज्ञान के कारण मनुष्य स्वयं को परमात्मा से अलग मानता है. उन्होंने भक्ति, सत्कर्म और धन के सही उपयोग पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version