Iran News: ईरान में फंसे हैं UK के हैदर और उनकी पत्नी, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है. इस संघर्ष के बीच कई भारतीय नागरिक तेहरान में फंसे हुए हैं. ज़्यादातर भारतीय छात्र ईरान में हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र का एक परिवार अपने बेटे और बहू सहित ईरान में फंसा हुआ है. विकासनगर के अंबाड़ी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अली हैदर और उनकी पत्नी नूरजहां इस समय ईरान में फंसे हुए हैं. वे पिछले चार वर्ष से वहां पढ़ाई कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, वे तेहरान से करीब 90 किलोमीटर दूर कोम शहर की एक यूनिवर्सिटी में इस्लामिक पढ़ाई कर रहे हैं. ईरान में हाल ही में बिगड़ते हालात और इलाके के तनाव ने वहां के हालात को बेहद सेंसिटिव बना दिया है. इसलिए अली हैदर और नूरजहां का परिवार बहुत परेशान हो रहा है. परिवार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वे उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे हैं. खबर है कि ईरान के कई हिस्सों में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई हैं, जिससे उनसे फोन या सोशल मीडिया के जरिए बात नहीं हो पा रही है.

बेटे से नहीं हो पा रहा है संपर्क

अंबाडी गांव में रहने वाला यह परिवार लगातार अपने बेटे और बहू की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा है. परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें उनके बारे में कोई खबर नहीं मिलती, तब तक उनकी चिंता कम नहीं होगी. अली हैदर के भाई ने मीडिया को बताया कि पूरा परिवार इस स्थिति को लेकर बहुत चिंतित है. उन्होंने कहा कि ईरान में बदलते हालात से उन्हें डर है कि उनके भाई और भाभी खतरे में पड़ सकते हैं. अली हैदर के भाई ने भारत सरकार से अपील की है कि ईरान में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं.

Latest News

‘अगर मेरी बेटी आरोपी है तो उसे भी वहीं से धक्का दिया जाए’, केतन हत्याकांड पर सिया के पिता का बयान

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. हर कोई...

More Articles Like This

Exit mobile version