PM मोदी ने सूर्यकुमार यादव व उनकी पत्नी देविशा से की मुलाकात, बोले- दिवाली के माहौल में राम और सरयू का हुआ आगमन

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की. पीएम ने इस मुलाकात की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा की है. पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है. उस वीडियो में वह सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और उनके साथ आए बच्चों से मिलते और बात करते हुए दिख रहे हैं.

एक भजन पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध

वीडियो में पूर्व कप्तान के साथ आई एक नन्ही बच्ची के सुनाए एक भजन पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध दिख रहे हैं. वीडियो में सूर्यकुमार यादव की मई में जन्मी बेटी रिधिमा की भी झलक मिली है. प्रधानमंत्री सूर्यकुमार यादव की बेटी को पुचकारते हुए नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर कैप्शन में लिखा, दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है. धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सूर्यकुमार यादव की सपरिवार मुलाकात बेहद खास है.

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था. यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने अपने घर में टी20 विश्व कप जीता था. बतौर कप्तान विश्व कप जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को उनकी निजी खराब फॉर्म के कारण अगली सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया. सूर्या घरेलू क्रिकेट खेलकर भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में हैं.

मुंबई टीम का कप्तान बनाया

पूर्व भारतीय कप्तान को घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 फॉर्मेट में कभी दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए 113 टी20 मैचों में 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाते हुए 3,272 रन बनाए हैं.

इसे भी पढ़ें. Kaleshwar Mudra: मन को शांत करने और बुरी आदतों पर काबू पाने में मददगार है कालेश्वर मुद्रा, जानें अभ्यास का सही तरीका

Latest News

पाकिस्तान LoC के पास PoK में बना रहा मर्कज व मस्जिदें, आतंकी संगठनों के लिए तैयार कर रहा नया ठिकाना

New Delhi: भारत की सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के करीब पाकिस्तान बडी साजिश रच रहा है. भारतीय...

More Articles Like This

Exit mobile version