Iran US MoU: ईरान-अमेरिका समझौते के बीच तेहरान जा रहे पाक गृह मंत्री नकवी, इन मुद्दे पर होगी बातचीत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US MoU: हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद पश्चिम एशिया में कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई (Esmaeil Baghaei) के मुताबिक, नकवी ईरानी गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे.

किन मुद्दों पर होगी चर्चा

ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक, वार्ता में कई अहम विषय शामिल होंगे. इसमें ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया, अमेरिका और ईरान की प्रतिबद्धताओं की निगरानी एवं सत्यापन तंत्र और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होगी.

हालिया समझौते के क्रियान्वयन की रूपरेखा विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान इस समझौते के बाद क्षेत्रीय समीकरणों को समझने और ईरान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.

Latest News

‘भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु’, यूपी में तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने किया आह्वान

लखनऊ/अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्लिम समुदाय से एक बड़ी और...

More Articles Like This

Exit mobile version