क्या ईरान के साथ डबल गेम खेल रहा पाकिस्तान? सऊदी अरब में अपनी आर्मी की कर दी तैनाती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबाद: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करते हुए पाकिस्तानी सैन्य बलों को सऊदी अरब में तैनात किया गया है. सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, लड़ाकू और सहायक विमान सहित पाकिस्तानी आर्मी के जवान शनिवार को किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पहुंचे. मालूम हो कि यह वही एयर बेस है, जिस पर ईरान के साथ युद्ध के दौरान कई बार ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे. फिलहाल ईरान का एक डेलिगेशन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीजफायर पर बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद में ही मौजूद है.

दोनों देशों के बीच सितंबर में हुआ था समझौता

इस बीच सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस तैनाती का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य समन्वय बढ़ाना और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करना है. सितंबर में दोनों देशों के बीच एक रक्षा समझौता हुआ था, जिसके तहत किसी एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा. ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग के दौरान सऊदी अरब पर भी हमले किए थे, जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ था. अब एक तरफ शांति वार्ता और दूसरी तरफ सऊदी में सेना की तैनाती से कई लोगों को पाकिस्तान की नीयत पर शक हो रहा है.

इधर, इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच जारी अहम वार्ता को लेकर गतिविधियां तेज हैं. क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार, मिस्र, सऊदी अरब, चीन और कतर के अधिकारी पाकिस्तान में मौजूद हैं और परोक्ष रूप से इन वार्ताओं में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. इस बीच, ईरान के प्रतिनिधिमंडल ने, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागैर गालिबफ कर रहे हैं, शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. हालांकि, इस बैठक पर न तो ईरानी पक्ष और न ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक टिप्पणी की है.

Latest News

Spain Violence: बिलबाओ में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने फूंके पुलिस के वाहन, 9 अरेस्ट

Spain Violence: स्पेन के बिलबाओ में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता वीटो क्विल्स को एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनके न...

More Articles Like This

Exit mobile version