हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर इजरायल ने किए भीषण हमले, ब्रिगेडियर जनरल, कैप्टन सहित कई की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Lebanon War: मध्यस्थता की खबरों के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं रुक रहे हैं. इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 150 ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं. अमेरिकी मध्यस्थता में हुई वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सशर्त युद्धविराम पर सहमति बनने के कुछ दिनों बाद दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं, जिनमें लेबनानी सेना के उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं.

लेबनान की सेना ने कहा कि खारदाली-नबातीह सड़क पर एक सैन्य वाहन पर इजरायली हमले में एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक सैनिक की मौत हो गई. वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार का हमला एक ‘सक्रिय युद्ध क्षेत्र’ में हुआ था.

जाने क्या बोली लेबनानी सेना

लेबनानी सेना ने कहा कि जानबूझकर और बार-बार की जा रही क्रूर इजरायली आक्रामकता का उद्देश्य किसी भी समाधान तक पहुंचने के सभी प्रयासों को विफल करना है.

राष्ट्रपति और पीएम ने हमले की निंदा की

इस हमले की निंदा करते हुए लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इसे लेबनानी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया है. साथ ही लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस हमले की घोर निंदा की है.

लेबनानी पीएम ने मारे गए लोगों के प्रति जताया दुख

एक बयान में पीएम नवाफ सलाम ने मारे गए ब्रिगेडियर जनरल वस्साम सबरा, कैप्टन एली खौरी और सैनिक हुसैन गोजल के परिवारों और सहयोगियों के साथ-साथ लेबनानी सेना के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की है.

मालूम हो कि पिछले दिनों इजरायल की वायुसेना ने लेबनान में पूर्वी बेका घाटी सहित हिजबुल्ला से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए थे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी चरमपंथियों समूहों पर हमले और तेज करने का संकल्प जताया था. नेतन्याहू की यह चेतावनी ऐसे समय में आई थी, जब हिजबुल्ला ने हाल के हफ्तों में दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इजराइल में इजराइली सेना पर ‘फाइबर ऑप्टिक ड्रोन’ से हमले हुए थे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This