Israel Gaza Conflict: इजरायल का गाजा में हमला, हमास के वरिष्ठ अधिकारी सहित चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Gaza Conflict: गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों और गोलीबारी में चार फलस्तीनियों की जान चली गई. मृतकों में एक दंपती और 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं. यह हमला मंगलवार को हुआ. यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी.

चिकित्साकर्मियों के मुताबिक, गाजा शहर के एक अपार्टमेंट पर इजरायली हवाई हमले में अकरम यासीन और उनकी पत्नी दीना अबू बकर की मौत हो गई. इजरायली सेना ने बाद में कहा कि यासीन हमास के सामान्य सुरक्षा तंत्र में वरिष्ठ अधिकारी थे.

दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में किजान अल-नज्जार इलाके के पास इजरायली गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई. वहीं, गाजा शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित जैतून इलाके में भी गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतक के भाई महमूद यासीन ने कहा कि युद्धविराम के बावजूद हमले और हवाई गोलाबारी जारी हैं. इजरायल का आरोप है कि हमास फिर से हथियार जुटा रहा है और हमले कर रहा है. हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है और इजरायल पर युद्धविराम समझौते को कमजोर करने का आरोप लगाया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version