Israel Hamas War: गाजा में इजरायल गिरा रहा तबाही की गाज, ताजा हवाई हमले में 93 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: जनवरी में हमास के साथ हुआ युद्ध विराम समझौता टूटने के बाद से ही इजरायली सेना गाजा पर तबाही और बर्बादी की गाज गिरा रहा है. इस कड़ी में इजरायल ने गाजा पर एक और बड़ा हवाई हमला किया है. इसमें कम से कम से कम 93 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है.

गाजा के शरणार्थी शिविरों पर बड़ा हमला

गाजा पर मंगलवार को इजरायली सेना ने बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 93 फिलिस्तीनीयों की मौत हो गई. शिफा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गाजा के उत्तरी शाती शरणार्थी शिविर में एक बड़ा हमला हुआ. इस हमले में फिलस्तीनी विधायिका के हमास सदस्य की मौत हो गई, साथ ही उसी इमारत में शरण लिए हुए एक पुरुष, एक महिला और उनके छह बच्चे भी मारे गए. हताहतों को इसी अस्पताल में लाया गया था.

गाजा पर बम गिरा रही इजरायली सेना

शिफा अस्पताल के मुताबिक, इजरायली सेना गाजा पर ओले की तरह बम गिरा रही है. इजरायल के ताबड़तोड़ हमले में सोमवार शाम गाजा शहर के तेल अल-हवा ज़िले में एक घर में बम गिरने से एक परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में 8 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं. इसी जिले में विस्थापित लोगों के लिए बने एक शिविर पर हमले में एक पुरुष, एक महिला तथा उनके दो बच्चों की मौत हो गई. मंगलवार की दोपहर गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दैनिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में मारे गए 93 लोगों के शव गाजा के अस्पतालों में लाए गए हैं. इसके साथ ही 278 घायल भी अस्पतालों में लाये गए हैं. इस हमले पर इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई.

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This