Israel-Iran War: बहरीन के मनामा में क्राउन प्लाजा होटल, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन का हमला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Iran War: अमेरिका और इजरायल के सैन्य ऑपरेशनों के जवाब में ईरान द्वारा शुरू किए गए जवाबी हमलों की लहर अब पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गई है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, बहरीन की राजधानी मनामा स्थित प्रतिष्ठित क्राउन प्लाजा होटल पर एक ईरानी ड्रोन गिरा है.

होटल के आस-पास के इलाके में गहरा काला धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं. घटना के तत्काल बाद बहरीन की सिविल डिफेंस टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह हमला ईरान द्वारा शुरू किए गए उन व्यापक क्षेत्रीय हमलों का हिस्सा है, जिसमें मिसाइलों और ड्रोनों के जरिए खाड़ी के कई देशों को निशाना बनाया गया है.

ईरान का दुबई पर भी हमला

दुबई पर भी रविवार को ईरान द्वारा किए गए ताजे हमले का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि हमले से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कितना नुकसान हुआ है.

इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान ने शनिवार रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए. ईरान ने दुबई और अबू धाबी के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और प्रतिष्ठित इमारतों को निशाना बनाकर 137 बैलिस्टिक मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे. हालांकि, UAE की वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से अधिकांश को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन मलबे और कुछ सीधे प्रहारों के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

जायद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत, 7 घायल

अबू धाबी के जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए. इस हमले के बाद हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आपातकालीन टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया.

निशाने पर बुर्ज अल अरब और DXB एयरपोर्ट

दुनिया की सबसे ऊंची और प्रतिष्ठित इमारतों में शुमार बुर्ज अल अरब होटल भी इस हमले की जद में आया. एक ड्रोन के छर्रों के कारण होटल में आग लग गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया गया. हवाई अड्डे पर हुए एक अन्य हमले में 4 लोग घायल हुए हैं. DXB प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आपातकालीन टीमें संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version