इटली में वारदातः कैश वैन लूटने के लिए लुटेरों ने हाईवे पर किया बम धमाका, पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Italy Cash Van Robbery: इटली से बेखौफी की खबर सामने आई है. यहां पुगलिया में नकाबपोश हौसलाबुलंद बदमाशों ने किसी हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर एक कैश वैन को लूटने का प्रयास किया. लूट की इस वारदात को अंजाम देने के लिए इन लूटेरों ने न केवल हाईवे के बीचों-बीच एक गाड़ी को बम से उड़ा दिया, बल्कि पुलिस को रोकने के लिए उन पर कलाश्निकोव (AK-47) राइफलों से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की.

राहगीरों की गाड़ी छीनकर भागे बदमाश

CNN News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की मुस्तैदी के चलते लूट की यह बड़ी कोशिश असफल रही. इस घटना के दौरान पुलिस ने तुरंत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंग के बाकी लूटेरे रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की गाड़ी छीनकर भाग निकले.

दक्षिणी इटली के पुगलिया में हाईवे पर हथियारबंद लुटेरों ने कैश वैन पर रोंगते खड़े कर देने वाला हमला किया. लुटेरों ने ट्रैफिक को रोकने के लिए जलती हुई गाड़ियों का इस्तेमाल किया और बख्तरबंद गाड़ी को तोड़ने के लिए मिलिट्री-ग्रेड विस्फोटक का इस्तेमाल किया.

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैश वाहन रोकने के लिए लुटेरों ने कई वाहनों का उपयोग किया. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद वे वैन के दरवाजे में असफल रहे. इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ. फरार होते समय पुलिस ने कम से कम दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं.

Latest News

क्या पृथ्वी के अलावा अन्‍य ग्रहों पर भी पड़ता है ग्रहण का प्रभाव? जानें क्या कहता है स्पेस साइंस

Eclipse On Planets: दुनिया भर के अलग-अलग देशों में मंगलवार को सूर्य ग्रहण की वजह से रिंग ऑफ फायर...

More Articles Like This

Exit mobile version