Jaipur: जयपुर में तीन वाहनों की टक्कर, ट्रक में लगी आग, जिंदा जले चालक-क्लीनर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः राजस्थान से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां सोमवार की सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर तीन वाहनों में भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. हादसे की वजह से मार्ग पर जाम लग गया.

ट्रक और ट्रॉली से टकराया टैंकर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर से उतरते समय एक टैंकर, ईंटों से भरे ट्रक और एक ट्रॉली आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और केबिन में बैठे चालक और क्लीनर अंदर ही फंस गए. आग की लपटें काफी तेज होने के कारण लोग ट्रक के पास नहीं जा सके और दोनों मदद के लिए चिल्लाते रहे और जिंदा जलकर दोनों की मौत हो गई.

हादसे में टैंकर और ट्रॉली चालक घायल
मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझाया. इस हादसे में टैंकर और ट्रॉली चालक भी घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल भर्ती कराया. दुर्घटना की वजह से करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा. एसएचओ हरिश्चंद्र सोलंकी ने बताया कि दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया.

एएसआई उदय सिंह ने बताया
एएसआई उदय सिंह ने बताया कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया है और उसके अंदर रखे कागजात भी जल गए हैं. पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर पीड़ितों की पहचान के लिए आरटीओ कार्यालय को विवरण भेज दिया गया है.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This

Exit mobile version