Jaisalmer: पानी की टंकी में मिला लापता दो मासूमों का शव, हत्या का आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जैसलमेरः राजस्थान से दुखद खबर आ रही है. यहां जैसलमेर में घर से लापता दो बच्चों का शव पानी की टंकी में मिला. परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

घर से लापता थे आदिल और हसनैन
रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से घटना की जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, बाबर मगरा इलाके के निवासी आदिल (6 वर्ष) और हसनैन (7 वर्ष) घर से लापता थे. काफी तलाश के बाद उनका पता न चलने पर बच्चों के माता-पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

एसएचओ सवाई सिंह ने बताया
कोतवाली एसएचओ सवाई सिंह ने एजेंसी को बताया कि शिकार के बाद तलाशी के दौरान शनिवार रात एक खाली पड़े घर की पानी की टंकी के अंदर दोनों बच्चों के शव मिले.

एसएचओ ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बच्चों की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान थे. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर भी बैठे. एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए जांच-पड़ताल की जाएगी.

Latest News

‘अभी लंबी है सामाजिक न्याय की लड़ाई…’, Bharat Express Conclave में अनुप्रिया पटेल ने बताया ‘नए भारत’ का विजन

Anupriya Patel On Bharat Express Conclave 2026: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष कॉन्क्लेव में...

More Articles Like This

Exit mobile version