जम्मू-कश्मीर: सात जिलों में आतंकवाद से जुड़े मामले में CIK की छापेमारी, ली जा रही तलाशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर की टीम ने कश्मीर डिवीजन में कई जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में घाटी के सात जिलों में छापेमारी गई है. ये छापेमारी ऐसे लोगों के ठिकानों की गई है, जो आतंकवाद का ऑनलाइन महिमामंडन करते थे और युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने की कोशिशें कर रहे थे.

इन जिलों में की गई छापेमारी

आधिकारिक सूत्रों की माने तो, मंगलवार की सुबह CIK ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में घाटी के सात जिलों में छापे मारे. ये छापे पुलवामा, बडगाम, कुलगाम, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा में मारे गए.

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी अपराधों जैसी गतिविधियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है, जिसमें आतंकवाद का ऑनलाइन महिमामंडन और लोगों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने की कोशिशें शामिल हैं. यह मामला IPC की धारा 153-A और 505 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज किया गया है.

Latest News

SL vs IND: भारत से टेस्ट के बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी दिनेश चांदीमल के गर्दन में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version