जम्मू-कश्मीरः उधमपुर में भीषण हादसा, बेकाबू बस पलटी, 20 लोगों की मौत, कई गंभीर, मुआवजे की घोषणा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार की सुबह यहां  उधमपुर जिले में एक यात्री बस हादसे का शिकार होते हुए पलट गई. बताया गया है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया.

खतरनाक मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण

बताया गया है कि यह हादसा रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास हुआ. बस रामनगर की तरफ जा रही थी, तभी एक खतरनाक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया. बस की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से सड़क से फिसल गई.

उधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. पुलिस को सूचना देने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई. घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जबकि गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है. इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

पीएम मोदी, LG मनोज सिन्हा ने जताया शोक
इस बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता दी जाएगी.

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This