जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला IED, सुरक्षाबलों ने किया IED को डिफ्यूज, आतंकियों की साजिश नाकाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया. जांच करने पर पता चला कि वह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था.

हाईवे पर रोक दिया गया ट्रैफिक

बताया गया है कि आज सुबह गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को हाईवे के किनारे एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया. खतरे की आशंका को देखते हुए जवानों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर दोनों ओर से ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया, जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई.

सूचना पर बम स्क्वायड टीम पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संदिग्ध वस्तु की जांच की और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए उसे डिफ्यूज किया. इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा.

इलाके में तलाशी अभियान

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुरक्षाबलों ने आसपास के गांवों और रिहायशी इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से इलाके की बारीकी से जांच कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और विस्फोटक तो नहीं छिपाया गया है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version