Jammu: मुठभेड़ में बच्चू डॉन ढेर, पंजाब से लाते समय पुलिस पर किया था हमला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu: जम्मू-कश्मीर में एक वॉन्टेड क्रिमिनल की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई. यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि जम्मू पुलिस द्वारा पंजाब से वांछित अपराधी मुश्ताक अली उर्फ राज अली उर्फ बच्चू डॉन को जम्मू लाया जा रहा था. इसी दौरान उसने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया. पुलिस की आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. इस घटना में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान किकरी मोड़, बाड़ी ब्राह्मण निवासी के रूप में की गई है. आरोपी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और पंजाब से हिरासत में लिया गया था. यह घटना पुलिस थाना बिश्नाह में दर्ज की गई है.

साथ ही, जिलाधिकारी जम्मू ने मृतक के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे न्यायपूर्ण और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है.

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वांछित अपराधी मुश्ताक अली उर्फ राज अली उर्फ बच्चू डॉन का पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज  जम्मू में किया जा रहा है. प्रशासन की ओर से डॉक्टरों के एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जो पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है.

मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. सुरक्षाकर्मी मौके पर मुस्तैद हैं और आसपास के इलाके में भी चौकसी बढ़ा दी गई है.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version