जम्मू-कश्मीर: अभी भी जंगल में छिपे हैं जैश के 6 आंतकी, सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन सोहन’ जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udhampur Encounter: पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर उधमपुर जिले के मजालता के ब्रतल क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था. अभी भी कुछ आतंकियों के जंगल में छिपे होने की आशंका है. उनकी तलाश में सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर जंगल से लेकर पहाड़ तक तलाशी अभियान चल रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकी आठ सदस्यों वाले समूह का हिस्सा हैं. सूत्रों के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान तीन आतंकियों ने गोलीबारी कर सुरक्षाबल को उलझाए रखा था.

खून से सने पैरों के मिले निशान

इसकी आड़ में अन्य आतंकी रात के अंधेरे और दुर्गम जंगल का फायदा उठाकर निकल गए, जबकि तीन में से सद्दाम और मुस्तफा मारे गए. तीसरा आतंकी घायल हुआ है. इलाके में खून से सने पैर के निशान मिले हैं.

दो से अधिक आतंकियों की मौजूदगी की संभावना

सुरक्षाबल दो से अधिक आतंकियों की मौजूदगी की संभावना को ध्यान में रखते हुए जंगल में बढ़ रहे हैं. घायल आतंकी के आसपास किसी ठिकाने पर छिपे होने की आशंका है.

ब्रतल-खुबन से बसंतगढ़ और कठुआ जिले से लगती सीमा के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कठुआ और सांबा की तरफ भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. संभावित आवाजाही वाले रास्तों और संदिग्ध ठिकानों को खंगालने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है.

दफनाए गए मारे गई आतंकी

मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकियों सद्दाम और मुस्तफा को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद देर रात दफनाया गया.

हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ

हिरासत में लिए गए संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) से पुलिस के साथ सुरक्षा और खुफिया एजेसियां पूछताछ कर रही हैं. उसके संपर्कों को खंगालकर यह पता लगाया जा रहा है कि उसका आतंकियों से कोई संबंध था या नहीं और उसने उन्हें किसी प्रकार की मदद उपलब्ध कराई थी या नहीं.

सेना, पुलिस और एजेंसियां ओवर ग्राउंड वर्कर से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है. उसके संपर्कों की जांच भी जारी है.

मजालता के ब्रतल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने 16 सितंबर की रात आपरेशन सोहन शुरू कर ब्रतल-सोहान और खुबन के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था.

घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने शुरु की थी गोलीबारी

घेराबंदी के दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरु होने पर मुठभेड शुरू हो गई. रात और दुर्गम इलाके के बावजूद सुरक्षाबल ने घेराबंदी बनाए रखी. 17 सितंबर को दो आतंकियों के शव बरामद हुए. हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया. अन्य आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रही है.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This