जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद के खिलाफ एक्शन, छह जिलों में आठ जगहों पर CIK की छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cik Raids In J&K: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) एक्शन में है. बुधवार को आतंकवाद से जुड़े मामलों के सिलसिले में घाटी भर में कई जगहों पर छापेमारी की.

अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों में आठ जगहों पर तलाशी शुरू की है. यह तलाशी पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी नेटवर्क, स्लीपर सेल और आतंकवाद के लिए भर्ती, कट्टरपंथ और मदद से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के सिलसिले में की जा रही है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छह दिलों में कुल आठ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया. श्रीनगर और बांदीपोरा में दो-दो ठिकानों पर कार्रवाई की गई. इसके अलावा कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम और सोपोर में भी पुलिस ने तलाशी अभियान चला रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This