Jammu-Kashmir: सेना ने नाकाम की LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की कोशिश, की फायरिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसे एक ड्रोन पर भारतीय सेना ने गोलीबारी की. यह घटना बुधवार करीब 1 बजे हुई, जब सेना ने ड्रोन की गतिविधि देखी और उसे रोकने के लिए लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग किए.

सूत्रों की माने तो, ड्रोन कुछ देर तक सीमा के पास मंडराया और फिर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर वापस लौट गया. सेना ने बुधवार की सुबह ही तलाशी अभियान शुरू किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन द्वारा किसी प्रकार की हथियारों या नशीले पदार्थों की तस्करी तो नहीं की जा रही है. इसी दौरान दोपहर में भारतीय सीमा में ये ड्रोन घुसता नजर आया. सीमा में ड्रोन के घुसने की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version