जम्मू-कश्मीरः अखनूर सेक्टर पर LoC के पास धमाका, दो जवान बलिदान, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास धमाका हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक जबरदस्त विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में दो जवान बलिदान हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को यहां के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट में सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि जवान गश्त कर रहे थे, तभी भट्टल इलाके में शक्तिशाली विस्फोट हुआ. घायलों में दो जवान बलिदान हो गए हैं.

प्रारंभिक जानकारी में ये बात सामने आई है कि विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट के कारण हुआ. ऐसी आशंका है कि धमाका आतंकवादियों ने लगाया था.

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और विस्तृत जानकारी का इंतजार है. उन्होंने बताया कि इस धमाके में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल जवान का उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version