जम्मू-कश्मीर नाव हादसाः LG मनोज सिन्हा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, व्यक्त की सहानुभूति

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने पिछले सप्ताह झेलम में नाव पलटने की त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. एलजी ने उन तीन पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की, जो अभी भी लापता हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

एलजी ने तीन लापता व्यक्तियों के लिए खोज अभियान का जायजा लिया
अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों और लापता पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की. उन्होंने बताया कि बाद में उपराज्यपाल ने शहर के गंडबल इलाके का दौरा किया, जहां दुर्घटना हुई थी. एलजी ने तीन लापता व्यक्तियों के लिए खोज अभियान का जायजा लिया.

झेलम नदी में नाव के पलटने से 6 लोगों की हुई थी मौत
मालूम हो कि पिछले मंगलवार को 19 लोगों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी पलट जाने से 6 लोगों डूब कर मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य अभी भी लापता हैं. दस लोगों को बचाया गया था. जम्मू-कश्मीर सरकार ने नाव पलटने की त्रासदी के पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है.

दुर्घटना के तुरंत बाद से उनकी तलाश में एनडीआरएफ, पुलिस के गोताखोर दल, मार्कोज तथा स्थानीय तैराक लगे हुए हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है. इन तीन लापता लोगों में स्थानीय निवासी शौकत अहमद शेख, उसका दस वर्षीय पुत्र फाजिक शौकत और दस वर्षीय एक और बालक फरहान नसीर पर्रे शामिल हैं.

प्रशासन ने इस घटना में जान गंवा चुके मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है. मंडलायुक्त वीके बिधूरी तथा डीसी श्रीनगर डा. बिलाल मोहिद्दीन भट ने बुधवार को गंडबल का दौरा कर दुर्घटना में लापता हुए तीन लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान की समीक्षा की थी.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This