Jammu-Kashmir: जम्‍मू-कश्‍मीर में फटा बादल, बह गए लोगों के घर, हाईवे बंद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने से तेज बहाव में कई घर बह गए है. एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. इससे मुख्य श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. कई घरों के साथ ही कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

बादल फटने से अचानक आई बाढ़ की वजह आवासीय घरों सहित कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है. गांदरबल जिले के कचेरवान में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रीनगर-लेह मार्ग पर यातायात अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है. वहीं, मई माह के दौरान बादल फटने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी.

मौके पर पहुंचे अधिकारी
अधिकारी जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर मौजूद हैं. राजमार्ग के बंद होने से कश्मीर घाटी लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से कट गई है, जबकि अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल आधार शिविर भी दुर्गम हो गया है.

नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कंगन, गांदरबल में बड़े पैमाने पर बादल फटने से कई सड़कों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. नुकसान का आकलन करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है.

Latest News

Kerala Assembly Elections 2026: तिरुवल्ला से तिरुवनंतपुरम तक मेगा शो, केरल चुनाव में NDA के लिए दम भरेंगे पीएम मोदी

केरल चुनाव 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा दौरा, तिरुवल्ला में जनसभा और तिरुवनंतपुरम में मेगा रोड शो से NDA दिखाएगा ताकत.

More Articles Like This

Exit mobile version