जम्मू-कश्मीरः गहरी खाई में गिरा CRPF का वाहन, कई जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मध्य कश्मीर के बडगाम के खानसाहिब तहसील के दूधपथरी के तंगनार इलाके में सीआरपीएफ का वाहन हादसे का शिकार हो गया. वाहन जिसका पंजीकरण नंबर अभी तक ज्ञात नहीं है, सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में स्पेशल क्यूएटी साउथ श्रीनगर रेंज के नौ जवान घायल हैं, जिनमें 2 की हालत नाजुक है. सभी घायलों को सेना बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहिब तहसील के दूधपथरी के तंगनार इलाके में सीआरपीएफ का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया. उन्होंने बताया कि वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में गिर गया. एक अधिकारी ने बताया, “इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के कई जवान घायल हुए हैं.” उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि घायल जवानों की सही संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This