Jammu-Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के कोकरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने किया हमला
सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया, जिससे सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है. भारतीय सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है. सेना को आतंकियों के छुपे होने का इनपुट मिला था. जानकारी मिलने के बाद जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. मुठभेड़ जारी है.

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version