Jammu-kashmir: हथियार की जांच के दौरान अचानक चल गई गोली, नायक बीडी राव की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-kashmir: जम्मू-कश्मीर से दुखद खबर सामने आई है. यहां पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में गलती से गोली चलने की वजह से सेना के एक जवान की मौत हो गई. इस घटना से सैन्य समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान अपने हथियार की जांच कर रहे था. इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उन्हें गंभीर चोट लगी. घटना के बाद तत्काल जवान को पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली और जवान की मौत हो गई.

इस रूप में हुई जवान की पहचान

मृतक जवान की पहचान नायक बी.डी. राव के रूप में हुई है. उनका पूरा नाम नायक बंडारू देवेंद्र राव था. वे भारतीय सेना की 16 आरआर (एएससी) इकाई में कार्यरत थे. वे ओडिशा के तातिपत्ती परलाखेमुंडी गांव के निवासी थे. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ड्यूटी के दौरान हुई बताई जा रही है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढहा, अब तक आठ मजदूरों की मौत, कई अभी भी फंसे, बचाव कार्य जारी

Sikkim Tunnel Collapse: नामची जिले के सामरदुंग (झोलुंगे) स्थित एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में...

More Articles Like This