शोक में डूबी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री: मशहूर एक्ट्रेस डेवी चेज़ का 35 साल की उम्र में निधन, ‘द रिंग’ से मिली थी पहचान

Must Read

New Delhi: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और वॉइस आर्टिस्ट डेवी चेज़ का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. डेवी चेज अपनी हॉरर फिल्म The Ring से घर-घर मशहूर हुईं. आज भी एक्ट्रेस को ‘द रिंग’ के नाम से ही जाना जाता है. एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस शोक्ड में है. उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर हजारों प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं.

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवी चेज़ पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं. बताया जा रहा है कि वह Meningitis और गंभीर Blood Infection से पीड़ित थीं. संक्रमण बढ़ने के कारण उनके शरीर के कई अंग प्रभावित हुए, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. आखिरकार इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. डेवी चेज़ उन कलाकारों में शामिल थीं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रखा था.

हॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और बाद में हॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं. उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में हॉरर फिल्म The Ring शामिल है, जिसमें उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा उन्होंने एनिमेटेड फिल्म Lilo & Stitch में मुख्य किरदार लिलो को अपनी आवाज देकर भी लोकप्रियता हासिल की थी.

दमदार आवाज के लिए भी मशहूर

साल 2000 के दशक में Daveigh Chase को हॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली युवा कलाकारों में गिना जाता था. वह सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि अपनी दमदार आवाज के लिए भी मशहूर थीं. उनके कई प्रोजेक्ट्स आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं. अपने सफल करियर के बावजूद Daveigh Chase ने धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी निजी जिंदगी कुछ कानूनी विवादों और अन्य समस्याओं में उलझ गई थी. इसी दौरान उनका मनोरंजन जगत में काम भी कम होता चला गया.

Jack Goes Home में काम किया था

लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहने के बाद Daveigh Chase ने साल 2016 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म Jack Goes Home में काम किया था. यही फिल्म उनके करियर की आखिरी बड़ी फिल्म साबित हुई. इसके बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं. Daveigh Chase के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. फैंस समेत हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है.

इसे भी पढ़ें. ‘सपा के बागी सांसदों का नेतृत्व करेगा बलिया का लाल’, ओमप्रकाश राजभर का दावा

Latest News

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए रेट जारी, खरीदारी से पहले जरूर चेक करें ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर. 18 जून को सर्राफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर के नए रेट जारी हो गए हैं. खरीदारी या निवेश से पहले जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव.

More Articles Like This