Jammu-Kashmir: पुलवामा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के हाथ कामयाबी लगी है. उन्होंने नैना बटापोरा इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से एक एके 56 राइफल, दो मैगजीन, 60 कारतूस, चीन में बने पांच ग्रेनेड व एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई. इसकी पहचान रोहेल अब्दुल्ला निवासी नुली पोशवारी शोपियां के रूप में हुई, जो 8 दिसंबर 2023 से अपने घर से लापता था.

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था
आतंकी की गिरफ्तारी के संबंध में सुरक्षाबलों ने कहा कि इलाके में शांति के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में यह महत्वपूर्ण सफलता है. जिस प्रकार के हथियार आतंकी के पास से बरामद किए गए हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस गिरफ्तार आतंकी की गतिविधियों के बारे में आगे की जांच कर रही है. यह आतंकियों के नेटवर्क को नष्ट करने और क्षेत्र की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

पुलिस को दें संदिग्ध गतिविधि की सूचना
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वे नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और आतंकवाद से लड़ने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए समुदाय का समर्थन आवश्यक है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version