Mortar Shell Found In Jammu: जम्मू-कश्मीर से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुचेतगढ़ क्षेत्र में एक जंग लगा मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी होते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया.
बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए इस पुराने और जंग लगे मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह मोर्टार शेल वहां कैसे पहुंचा. इस घटना के बाद सुरक्षाबल सर्तक हो गए हैं.

