जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को असफल कर दिया. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया. यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया.

सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए सैनिकों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

Latest News

1 नवंबर से महंगाई का महाबम! दूध-दही, गैस और CNG के दाम बढ़े, बैंक से FASTag तक बदल गए कई बड़े नियम

New Rules From November 1: नवंबर महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है....

More Articles Like This

Exit mobile version