Jammu-Kashmir: राजोरी में LOC पर दिखी संदिग्ध गतिविधि, सेना ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Army Firing On The LOC: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद फायरिंग की. यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजोरी के तरकुंडी अग्रिम क्षेत्र में हुई. सर्च ऑपरेशन जारी है.

बताया गया कि रात में सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि देखी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर छोटे हथियारों से फायरिंग की गई. इसके जवाब में नियंत्रण रेखा के पार से भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

शनिवार की सुबह सेना ने संभावित घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. किसी भी संभावित घुसपैठ की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

यूरोपः बच्चों के सोशल मीडिया पर लगेगा ब्रेक! 13 साल से कम उम्र वालों के खाते बंद करने की तैयारी

Europe: यूरोप बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. यूरोपीय आयोग...

More Articles Like This

Exit mobile version