Jammu-Kashmir: शोपियां में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में  आतंकी आकाओं और उनके मददगारों की तलाश के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को शोपियां में एक बड़ी सफलता मिली है. जहां दो आतंकी मददगारों को पकड़ा गया है. उनके पाससे हथियार भी बरामद हुए हैं.

मामले की जानकारी देते हुए शोपियां पुलिस ने कहा कि शोपियां के डीके पोरा इलाके में भारतीय सेना की 34RR SOG शोपियां, सीआरपीएफ 178 बटालियन के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया.

इन दो मददगारों के पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 जिंदा राउंड कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

ATF Price Hike: नवंबर में फिर महंगा हुआ हवाई ईंधन, क्या अब बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम?

ATF Price Hike: हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए नवंबर की शुरुआत महंगाई की खबर लेकर आई...

More Articles Like This

Exit mobile version