Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी जापान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan Earthquake: रविवार की सुबह भूकंप के झटकों से जापान की धरती कांप उठी. झटकें महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.0 थी. इसका केंद्र जापान के शिमा क्षेत्र से करीब 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था. स्थानीय समयानुसार करीब 3 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से लगभग 352 किलोमीटर की गहराई में था.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने फुकुशिमा प्रांत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटकों की पुष्टि की. यहां जापान के सात स्तरीय भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर झटकों का स्तर 3 दर्ज किया गया.

भूकंप के बाद जापानी अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Latest News

खाना खाते ही टॉयलेट भागने की होती है जरूरत? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण, कब हो सकता है गंभीर खतरा

Pooping Right After Eating: खाना खाने के बाद शरीर में पाचन से जुड़ी कई गतिविधियां शुरू हो जाती हैं....

More Articles Like This